आईपीएल-8 के पहले ही मैच में दर्शकों से पटा ईडेन

कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आईसीसी विश्व कप के ठीक बाद आईपीएल के आयोजन को लेकर जहां एक ओर अत्यधिक क्रिकेट को लेकर बहस जारी है, वहीं बुधवार को आईपीएल-8 के पहले ही मैच में ईडेन गरडस मैदान दर्शकों से लगभग पूरा भर चुका है।

इससे पता चलता है कि क्रिकेट के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है या अत्यधिक टूर्नामेंट होने से इसे लेकर प्रशंसकों के उत्साह में कोई कमी आई है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपने विशाल आकार और ऊर्जावान दर्शकों के कारण जाने जाने वाले ईडेन गरडस स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी घरेलू टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के समर्थक भारी संख्या में पहुंचे हुए हैं।

ईडेन मैच देखने आए आईटी क्षेत्र में काम करने वाले रोहित सरकार ने कहा, “मैं ईडेन गरडस मैदान पर वापस आकर बहुत खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि नाइट राइडर्स अपने खिताब का बचाव करने में कामयाब होंगे।”

गौतम गंभीर ने आईपीएल-8 के अपने पहले मैच में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493