राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली तथा प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विनिमय किया।
नाईक ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गो के विषय पर चर्चा की। इसी क्रम में उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भेंट करके इलाहाबाद उच्च न्यायालय में छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए पर्याप्त संख्या में न्यायाधीशों की नियुक्ति होनी चाहिए।
नाईक ने पीयूष गोयल से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को विद्युत क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा प्रदेश है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युतीकरण के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है।
dharmpath.com dharmpath