नाईजीरिया को एफकॉन-2019 में क्वालीफाई करने की उम्मीद

अबुजा, 13 जून (आईएएनएस)। नाईजीरिया को आशा है कि वह 2019 में होने वाले अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (एफकॉन) में क्वालीफाई कर लेगा।

नाईजीरिया को पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

समाचाार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, खेल मंत्री सोलोमोन डालुंगा ने कहा कि अक्पाबियो अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मिली हार निराशाजनक है और उन्होंने टीम के लिए अधिक समर्थन की अपील की है।

डालुंगा ने संवाददाताओं को बताया कि नाईजीरिया फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) की तकनीकी समति की एक आपातकालीन बैठक मंगलवार को हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के कारण नाईजीरिया एफकॉन क्वालीफायर के ग्रुप-ई सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

अधिकारी ने कहा, “हम पूरी कोशिश करेंगे कि एफकॉन टूर्नामेंट में प्रवेश के लिए हम किसी प्रकार की कसर न छोड़ें। हम लागातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट में प्रवेश न करने की गलती नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493