बर्लिन, 13 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के म्यूनिख में एक भूमिगत सबवे स्टेशन पर मंगलवार को गोलीबारी की घटना में चार लोग घायल हो गए।
बर्लिन, 13 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के म्यूनिख में एक भूमिगत सबवे स्टेशन पर मंगलवार को गोलीबारी की घटना में चार लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अंटरफोरिंग स्टेशन के पास एक ट्रेन के यात्रियों के बीच संघर्ष की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को भेजा गया।
पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एक हमलावर ने अधिकारी को रेल की पटरियों की ओर धक्का देने की कोशिश की।
इसके बाद उस शख्स ने एक पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर गोली चला दी।
इस गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में गोली लगी है, जबकि हमलावर की हालत भी गंभीर है।
इस घटना में दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
dharmpath.com dharmpath