‘नाउ यू सी मी 2’ में रेडक्लिफ कमाल लग रहे : इसन्बर्ग

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेस्सी इसन्बर्ग ने ‘नाउ यू सी मी 2’ के अपने सह-अभिनेता डैनियल रेडक्लिफ की तारीफ में कहा है कि वह फिल्म में ‘कमाल’ लग रहे हैं।

जॉन एम. चू निर्देशित यह फिल्म 2013 में आई फिल्म ‘नाउ यू सी मी’ का सीक्वल है। सीक्वल में मार्क रुफ्फालो, वूडी हर्रेलसन, लिजी कैप्लन एवं मॉर्गन फ्रीमैन व अन्य कलाकार भी हैं।

इसन्बर्ग ने एक बयान में कहा, “मेरे ख्याल से लोग हैरान रह जाएंगे कि डैनियल फिल्म में कितने कमाल लग रहे हैं, इसलिए नहीं कि वे यह नहीं जानते कि वह कितने जबर्दस्त हैं बल्कि इसलिए कि उनका किरदार कितना अलग है।”

उन्होंने कहा, “वह सच में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो धोखेबाज तो है, लेकिन आकर्षक खलनायक भी है। वह एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे खुद से प्यार है लेकिन वह असुरक्षित व गुस्सैल भी है।”

‘नाउ यू सी मी 2’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493