नागपुर टेस्ट : श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले चुनी बल्लेबाजी

नागपुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल ने शुक्रवार को यहां विदर्भ राज्य क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी।

इससे पहले कोलकाता में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था। भारत उसमें जीत के करीब आकर चूक गया था।

श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी को हल्की चोट है। उनके स्थान पर ईशांत शर्मा आए हैं। शादी के बंधन में बंधे भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर रोहित शर्मा को मौका मिला है। वहीं आराम करने गए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह मुरली विजय अंतिम एकादश में आए हैं।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493