नागपुर/मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
नागपुर/मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
गौरतलब है कि नेपाल में शनिवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसके झटके भारत के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं।
नागपुर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी यहीं है। जबकि मुंबई देश की व्यावसायिक राजधानी है। इन दोनों शहरों में न तो किसी तरह का नुकसान हुआ है और न ही लोगों में कोई दहशत है।
मुंबई के बोरीवली और दहिसर उपनगर में 2.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जबकि बांद्रा में तीव्रता अधिक थी। बांद्रा में फिल्मी हस्तियों, उद्योगपतियों और विदेशी नागरिकों के घर हैं।
इनके अतिरिक्त राज्य के किसी शहर या हिस्से में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं, जबकि उत्तर, पूर्व और पश्चिमी भारत शनिवार को भूकंप के हल्के तथा तेज झटकों से हिल गए।
dharmpath.com dharmpath