नागपुर में कन्हैया पर चले पत्थर, जूता भी फेंका गया

नागपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने यहां गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर पत्थर फेंके। एक चप्पल भी फेंकी गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

नागपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने यहां गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर पत्थर फेंके। एक चप्पल भी फेंकी गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

जमानत पर रिहा होने से पहले कन्हैया को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कन्हैया बी. आर. अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। अंबेडकर को कन्हैया अपना आदर्श मानते हैं। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स यूथ एक्शन कमेटी ने उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था।

कन्हैया को एक्स स्तर की सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बावजूद बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके विरोध में प्रदर्शन के लिए नागपुर हवाईअड्डे के बाहर मौजूद थे। जब कन्हैया अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने ऐतिहासिक दीक्षाभूमि पहुंचे तब भी प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

जब कन्हैया की कार जनसभा वाले स्थल पर पहुंची तो बजरंग दल के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने कार पर पत्थर फेंके लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बचाव किया और कन्हैया को चोट नहीं आई।

सभाकक्ष के बाहर ‘कन्हैया कुमार मुर्दाबाद’ और ‘वापस जाओ’ जैसे नारों की तेज आवाज से कार्यक्रम खुद बाधित हो गया। बाद में पुलिस को बाहर जुटे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना पड़ा।

बाद में जब कन्हैया का भाषण चल रहा था और वह भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कड़ी भर्त्सना कर रहे थे तभी किसी व्यक्ति ने उन पर जूता फेंका। इससे वह बाल-बाल बचे।

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है और भाजपा नेता और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का गृह नगर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493