नागरिकों के खिलाफ हमलों पर फिलीस्तीन ने जताया ऐतराज

यह बयान दो फिलिस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा तेल अवीव में चार इजरायली लोगों की गोली मार कर हत्या किए जाने के एक दिन बाद आया है।

पीएनए अध्यक्ष के अनुसार, प्राधिकरण ने कई बार स्पष्ट किया है कि वह नागरिकों को निशाना बनाने वाले किसी भी तरह के अभियान के पक्ष में नहीं है, भले ही ये हमले किसी ने भी किए हों या इनका कोई भी कारण दिया जाता हो।

हमलावर फिलीस्तीनियों को हेबरॉन शहर में गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक जख्मी है।

फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक हमास मूवमेंट और अन्य आतंकवादी संगठनों ने इस हमले का समर्थन करते हुए कहा है कि यह फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल के दिन-प्रतिदिन के उल्लंघन का नतीजा है।

वेस्ट बैंक में हमास के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि तेल अवीव हमला इजरायल के नेताओं, खासकर नवनियुक्त रक्षा मंत्री एवीग्डोर लिबरमैन के लिए एक संदेश है कि इजरायल के खिलाफ बगावत जारी है।

पीएनए के अध्यक्ष के हालांकि अपने बयान में कहा कि इजरायल और फिलीस्तीन के बीच तनाव दूर करने के लिए शांति व सकारात्मक माहौल आवश्यक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493