गूगल पर यूरो 2016 का रंगारंग आगाज

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। खास मौकों को होमपेज डूडल से और खास बनाने वाला सर्च इंजन गूगल गूगल शुक्रवार को यूरोपियन या यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2016 के रंग में रंगा आया। इस तरह इसने इसके आगाज का अपने अंदाज में स्वागत किया।

डूडल में रंगों की अद्भुत छठा देखी जा सकती है। मेजबान देश (फ्रांस) से अवगत कराने के लिए इसके लोकप्रिय दर्शनीय स्थल एफिल टॉवर को उकेरा गया है, जो देश के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों-नीला, सफेद व लाल में रंगा है। एफिल टॉवर खुशी से फुटबॉल खेलता दिखाया गया है।

यूरो 2016 में हिस्सा ले रहे 24 देशों से वाकिफ कराने के लिए डूडल में सबसे ऊपर उनके राष्ट्रीय झंडे भी बनाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493