नागाओं के लिए नई सुबह : जेलियांग

कोहिमा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग ने मंगलवार को पूरे भरोसे के साथ कहा कि राजनीतिक पार्टियां नागालैंड के दशकों पुराने अलगाववादी आंदोलन के किसी सम्मानजनक समाधान में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि नागाओं के लिए एक नई सुबह होने वाली है।

जेलियांग ने कहा, “मुझे विश्वास है कि अधिकांश राजनीतिक दल नागाओं के लिए किसी सम्मानजनक समाधान में पूरा सहयोग करेंगे, क्योंकि शांति वार्ता संप्रग शासन के दौरान शुरू हुई थी और वर्तमान राजग सरकार इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जेलियांग जलुकी में नगा पीपुल्स फ्रंट पेरेन डिवीजन की परामर्शदात्री बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि कैसे नागा मदर्स एसोसिएशन कई सहयोगियों के साथ राज्य और केंद्र सरकार के साथ नागा समस्या के स्थायी शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493