भाजपा-बीपीएफ की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ रोकेगी: शाह

कोकराझार(असम), 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अगर असम में भाजपा की सरकार बनी, तो पार्टी बांग्लादेश की ओर से होने वाली अवैध घुसपैठ पर नकेल कसेगी।

शाह ने असम में जारी अवैध घुसपैठ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहाराया। उन्होंने कहा कि भाजपा असम और बोडोलैंड क्षेत्र के लोगों के अधिकारों का उल्लंघन न होने देने के प्रति प्रतिबद्ध है।

भाजपा अध्यक्ष बोडोलैंड दिवस के अवसर पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के वोट बैंक की राजनीति का सहारा लेने के बाद ही असम में अवैध घुसपैठ शुरू हुई।”

शाह ने कहा, “अगर असम में भाजपा-बीपीएफ की सरकार सत्ता में आई, तो हम इस बात का ख्याल रखेंगे कि असम में घुसपैठ न हो।”

उन्होंने भाजपा और बीपीएफ के गठबंधन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह गठबंधन लंबा चलेगा एवं राज्य व बोडो इलाकों का विकास सुनिश्चित करेगा।

शाह ने कहा, “हमने बीपीएफ के साथ मिलकर असम में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह एक राजनीति फैसला नहीं बल्कि बोडोलैंड के विकास से जुड़ा फैसला है। यह असम के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।”

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई पर भी निशाना साधा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493