नागार्जुन ने ‘डोछे’ के निर्देशक से की लेखन की पेशकश

चेन्नई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन तेलुगू फिल्म ‘डोछे’ से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक सुधीर वर्मा को अपने लिए एक कहानी लिखने का प्रस्ताव दे डाला।

वर्मा ने आईएएनएस को बताया, “उनको (नागार्जुन) फिल्म बेहद पसंद आई, खासकर यह बात कि कैसे मैंने आखिरी 20 मिनट में फिल्म की कहानी को इतना दिलचस्प बना दिया। उन्होंने मुझसे अपने लिए एक कहानी लिखने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी व्यस्तताएं पूरी हो जाने पर वह मेरे साथ कहानी पर काम भी करेंगे।”

फिल्म में नागार्जुन के बेटे नाग चैतन्य फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ‘डोछे’ इस समय सिनेमाघरों में है और ठीक ठाक व्यवसाय कर रही है। फिल्म में कृति सेनन, पोसानी कृष्णा मुरली और ब्रह्मानंदन ने भी काम किया है।

सुपरस्टार रवि तेजा ने भी फिल्म की प्रशंसा करते हुए वर्मा को कहानी के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा, “रवि तेजा ने मुझे फोन पर बताया कि उन्हें मेरी फिल्म पसंद आई। फिल्म प्रदर्शित होने के बाद से यह मेरे लिए सबसे बड़ी प्रशंसा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493