शहडोल के 17 लोग नेपाल में लापता

शहडोल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पशुपतिनाथ मंदिर गए तीन परिवारों के 17 लोग लापता हैं। बीते दो दिनों से उनका अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल फोन बंद हैं।

शहडोल की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले कपिल बर्मन और दो अन्य परिवारों के कुल 17 सदस्य पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए काठमांडू गए हैं। कपिल की एक रिश्तेदार अहिल्या बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि 25 अप्रैल की सुबह फोन पर उनकी बात हुई थी, मगर उसके बाद से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है।

अहिल्या ने बताया कि अब फोन लगा रहे हैं तो बीते दो दिनों से मोबाइल फोन बंद बता रहा है। उन्हें चिंता सताए जा रही है कि वे लोग कहां और किस हाल में होंगे। उन्होंने संबंधियों के लापता होने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी है।

शहडोल के जिलाधिकारी अशोक भार्गव ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने इस मामले में दूतावास व भारत सरकार को शहडोल के लोगों के नेपाल में फंसे होने की सूचना दे दी है।

भार्गव ने बताया कि जिला प्रशासन संबंधित परिवारों के सदस्यों से संपर्क में है, सभी के फोन नंबर नेपाल दूतावास को भेज दिए गए हैं, ताकि लापता लोगों की खोज में मदद मिल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493