नागालैंड : पूर्व पुलिस अधिकारी पर छापे की रपट दाखिल करेंगे आईटी अधिकारी

कोच्चि, 10 जून (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारी नागालैंड के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.के.आर. पिल्लई की भारी मात्रा में कथित अघोषित संपत्ति को लेकर एक रपट दाखिल करेंगे। यह संपत्ति देशभर में कई स्थानों पर मारे गए छापे में मिली है।

आईटी के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि छापेमारी गुरुवार को नागालैंड समेत देशभर में 30 केंद्रों पर शुरू हुई थी।

शीर्ष अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “कुछ स्थानों को सील कर दिया गया है, जहां छापेमारी की गई थी। जांच पूरी होने पर हम जांच रपट दाखिल करेंगे।”

मध्य त्रावणकोर के पंडलम के रहने वाले पिल्लई ने 70 के दशक में नागालैंड पुलिस में एक कांन्स्टेबल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उसके बाद से वह उसी नियोक्ता के लिए एक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति के पुलिस पदक विजेता नायर के नागालैंड में अपने कार्यकाल के दौरान कई दिग्गज शख्सियतों से करीबी संबंध रहे हैं।

नोटबंदी के बाद वह आईटी के निशाने पर आ गए। आईटी अधिकारियों ने एक सुनियोजित कदम के तहत गुरुवार को चार राज्यों के 30 केंद्रों पर छापे मारे।

अनुमान के अनुसार केरल के एक प्रमुख कारोबारी समूह से जुड़ी पिल्लई की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

आईटी अधिकारी ने कहा, “हमारे अधिकारियों ने कोच्चि में छापेमारी के दौरान पिल्लई से मुलाकात की। अभी जब्त की गई संपत्ति का मूल्य नहीं बताया जा सकता।”

पिल्लई के जल्द ही नागालैंड लौटने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493