नागालैंड में पुल ढहने से 4 मरे

कोहिमा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नागालैंड के दीमापुर में मंगलवार को एक पुल ढहने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दीमापुर में क्रिश्चियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च (रेफरल) हॉस्पिटल के निकट पुल गिरने की यह घटना हुई।

दीमापुर के पुलिस आयुक्त लिमासुनेप जमीर ने आईएएनएस से कहा, “पुल ढहने की घटना में पर चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग घायल बताए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि हालात का जायजा लेने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पुल खेलोई गांव में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-यूनिफिकेशन (एनएससीएन-यू) के शिविर को भी जोड़ता है। एनएससीएन-यू ने केंद्र सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौता किया हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493