टोक्यो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के शहर नागासाकी ने बुधवार को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी परमाणु हमले की 72वीं बरसी मनाई। इसमें महापौर टोमिहिसा तावे ने जोर दिया कि जापान को उस संधि का हिस्सा बनना चाहिए जिसका लक्ष्य परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 9 अगस्त 1945 को अमेरिकी परमाणु हमले में मारे गए लोगों की याद में शांति पार्क में हुए कार्यक्रम में पारित शांति घोषणापत्र में तावे ने कहा कि परमाणु हथियारों पर जापानी सरकार की स्थिति ‘समझ से बाहर’ है।
महापौर ने कहा कि जापानी सरकार का परमाणु अप्रसार के लिए होने वाले समझौतों की कूटनीतिक बातचीत तक में हिस्सा नहीं लेने का रुख हमारे जैसे परमाणु बमबारी झेलने वाले शहरियों की समझ से परे है।
उन्होंने जापान से परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाले समझौतों में शामिल होने का आग्रह किया।
तावे ने कहा कि सरकार को दुनिया को जापानी संविधान की शांतिपूर्ण आस्था के लिए प्रतिबद्धता को दृढ़तापूर्वक बताना चाहिए, जो मजबूती से युद्ध का विरोध करती है।
dharmpath.com dharmpath