मुजफ्फराबाद, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में सीमा पार व्यापार बहाल नहीं हो पाया है, क्योंकि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के ट्रक वालों ने भारतीय अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए एक ड्राइवर को कथित तौर पर छोड़ने की मांग की है।
डॉन ऑनलाइन की रपट में बताया गया कि जम्मू और कश्मीर के पाकिस्तान और भारत दोनों तरफ के अधिकारियों ने 21 जुलाई से बंद पड़े व्यापार को मंगलवार से दोबारा खोलने का फैसला किया था।
यहां से 60 किलोमीटर दूर चाकोथी-उड़ी पारगमन मार्ग से होने वाला कारोबार अदला-बदली प्रणाली के तहत किया जाता है। लेकिन पाकिस्तान से कश्मीर घाटी में आए एक ट्रक को भारतीय अधिकारियों द्वारा कथित रूप से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ पकड़े जाने के बाद से यह व्यापार ठप है।
यह सामान मुजफ्फराबाद के अंजुम जमान ने बुक कराया था और इसे कश्मीर के कुलू सप्लायर्स को भेजा जा रहा था। ट्रक चालक सैयद यूसुफ शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath