नागा चैतन्य की ‘युद्धम शरणं’ की पहली झलक जारी

चेन्नई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य अभिनीत मार-धाड़ से भरपूर तेलुगू फिल्म ‘युद्धम शरणं’ की पहली झलक रविवार को जारी हो गई।

नागा चैतन्य ने ट्वीट किया, “‘युद्धम शरणं’ की पहली झलक..शानदार टीम। उम्मीद करता हूं आप लोग इसे पसंद करेंगे।”

फिल्म के दो पोस्टर जारी हुए हैं।

फिल्म में लावण्या त्रिपाठी, श्रीकांत, रेवती और राव रमेश जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म का निर्माण वाराही चालाना चित्रम के बैनर तले साई कोरापति द्वारा किया जा रहा है।

नागा चैतन्य की पिछली फिल्म ‘रारांडोई वेदुका चूड्डम’ थी।

अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ, तो ‘युद्धम शरणं’ इस साल रिलीज होने वाली उनकी दूसरी फिल्म कहला सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493