मेरी अगली फिल्म एक अवधारणा पर आधारित होगी

चेन्नई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू एक्शन फिल्म ‘दुवदा जगन्नाधम’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे निर्देशक हरीश शंकर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म किसी अवधारणा (कांसेप्ट) पर आधारित फिल्म होगी।

हरीश ने आईएएनएस को बताया, “मेरे पास बस एक विचार है। यह रोमांस में भावनात्मक संघर्ष के बारे में अवधारणा पर आधारित फिल्म होगी। मैंने अभी तक लिखना शुरू नहीं किया है और मैं सही समय आने पर इस बारे में आधिकारिक घोषणा करूंगा।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस फिल्म के कलाकारों के बारे में सोच लिया है? तो उन्होंने कहा कि फिलहाल कलाकारों के बारे में सोचना काफी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि वह पटकथा के आधार पर कलाकारों का चयन करते हैं।

अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत हरीश की हालिया रिलीज फिल्म ‘दुवदा जगन्नाधम’ शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, रिलीज के एक हफ्ते में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म का निर्माण दिल राजू ने किया है, जिसमें पहली बार हरीश और अल्लू अर्जुन ने साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493