नागा संगठन और केंद्र सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और अलगाववादी नागा संगठन नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल आफ नागालैंड (आई-एम) के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर आज हस्ताक्षर किए गए।

शांति समझौते पर मुहर लगने के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे।

एनएससीएन (आई-एम) के मुखिया टी. मुइवा भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने भी इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने महात्मा गांधी को याद किया और कहा कि गांधी जी नागा लोगों को समझते थे और उनकी इज्जत करते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की दूर तक देख सकने वाली नेतृत्व क्षमता की भी सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493