नाजारियो से जल्द ही करार करेगा ब्राजीलियाई क्लब क्रूजीरो

रियो डी जेनेरियो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब टीएसजी होफेनहीम के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई मिडफील्डर ब्रूनो नाजारियो जल्द ही ब्राजील के सेरी-ए क्लब क्रूजीरो के साथ करार कर सकत हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक होफेनहीम से 2013 में जुड़ने के बाद से नाजारियो अब तक बुंदेसलीगा में सिर्फ दो मैच खेल सके हैं। पिछले सत्र में वह ऋण आधारित करार पर पोलैंड के क्लब लेचिया डांस्क के लिए खेले।

नाजारियो ने रविवार को कहा, “क्रूजीरो के साथ करार पर 80 फीसदी बात पक्की हो चुकी है। मैंने इस दौरान काफी कुछ सीखा है। यूरोप, ब्राजील से काफी अलग है। मैं वहां सामान्य से 20 डिग्री से कम तापमान में खेला हूं। मैंने सीखा है कि आप कभी भी मेहनत करना बंद नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “मैं काफी उत्साहित हूं। मैं मैनेजर को अपनी काबिलियत दिखाना चाहता हूं और टीम में जगह बनाना चाहता हूं।”

लगातार दो सेरी-ए खिताब जीतने के बाद क्रूजीरो पिछले सत्र में आठवें स्थान पर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493