मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना ने सोमवार को कहा कि जानेमाने साहित्कार श्रीपाल सबनीस की भगवान सुरक्षा करें। सबनीस ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। भारतीय जनता पार्टी के हुए भड़के कार्यकर्ताओं ने सबनीस को टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी दी थी।
सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिसिंपल सबनीस 15 जनवरी को पुणे में होनेवाली 18वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने मोदी की लाहौर यात्रा और 2002 के गुजरात दंगों को लेकर मोदी की आलोचना की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के भड़के कार्यकर्ताओं ने सबनीस को टुकड़े-टुकड़े कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सबनीस ने पुलिस में शिकायत की थी।
रविवार को गृह राज्यमंत्री राम शिंदे ने सबनीस और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा आश्वासन दिया था। सबनीस और उनके परिवार को सुरक्षा के मद्देनजर कथित तौर पर उनके पुणे स्थित घर पर नजरबंद कर दिया गया है।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि सबनीस ने एक कॉलेज के कार्यक्रम में कहा कि गुजरात दंगों से मोदी के हाथ रंगे हैं।
सबनीस ने कहा, “अगर मोदी पर पाकिस्तान में हमला होता है, तो हमें उन्हें मंगेश पेडगांवकर (जानेमाने कवि) से पहले श्रद्धांजलि देने को मजबूर किया जाएगा (मंगेश की मौत 30 दिसंबर को हुई थी)।”
सेना ने कहा, “हम प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी अनर्गल टिप्पणियों का विरोध करते हैं.. सबनीस को साफ-सुथरी और सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। वे ऐसा कैसे कह सकते हैं कि मोदी को पाकिस्तान जाने में जान का खतरा है? इसी तरह से गोधरा मामले में मोदी दोषी हैं या नहीं इसका फैसला अदालत करेगी।”
शिवसेना ने सबनीस को झिड़की देते हुए कहा, “मोदी लाहौर से सुरक्षित लौट आए हैं, लेकिन अब हम पठानकोट में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.. सबनीस को कुछ कहने से पहले इन सब बातों पर विचार करना चाहिए। खासतौर से तब जब वे किसी साहित्यिक सम्मेलन के अध्यक्ष हैं।”
भाजपा कार्यकर्ताओं की धमकी का उल्लेख करते हुए लेख में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ए. कसूरी और गजल गायक गुलाम अली को सुरक्षा दी थी तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे सबनीस की सुरक्षा करें।
शिवसेना ने जगदंबा माता से प्रार्थना की है कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सबनीस की सुरक्षा करें। गौरतलब है कि शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
dharmpath.com dharmpath