चंडीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो गुरसेवक सिंह का सोमवार को हरियाणा के अंबाला स्थित उनके पैतृक गांव गरनाला में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने पंजाब के पठानकोट में आंतकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत पाई थी।

इस मौके पर गरनाला निवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों और अंबाला से आए लोग मौजूद थे।
वायुसेना के अधिकारी शहीद गुरसेवक सिंह के तिरंगे में लिपटे शव को लेकर गांव पहुंचे।
गुरसेवक सिंह शनिवार को पठाकोट में वायुसेना अड्डे पर संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
गुरसेवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, वित्त मंत्री अभिमन्यु और खान राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार से मुलाकात की।
पंजाब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पठानकोट के आतंकी हमले में शहीद सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) फतेह सिंह और हवलदार कुलवंत सिंह के परिजनों से गुरदासपुर स्थित उनके गांवों क्रमश: झंडेवाल खुर्द और चक शरीफ जाकर मुलाकात की।
फतेह सिंह ने 1995 के राष्ट्रमंडल खेलों की शूटिंग प्रतियोगिता में सोने और चांदी का तमगा जीता था।
बादल ने कहा, “हर पंजाबी को अपनी मातृभूमि के इन वीर सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने विदेशी घुसपैठियों की कुटिल चालों को नाकाम बना दिया। “
dharmpath.com dharmpath