नानजिंग की 650 साल पुरानी दीवार का मनाया गया जन्मदिन

इस दीवार को ‘सिटी वॉल ऑफ नानजिंग’ के नाम से भी जाना जाता है।

जिन लोगों का जन्मदिन 22 अगस्त से 22 सितम्बर के बीच पड़ता है, उनकी राशि कन्या होती है और इस राशि वाले सभी लोगों ने ‘सिटी वॉल ऑफ नानजिंग’ के 650वीं वर्षगांठ के अवसर पर इकट्ठा हो पुरस्कार और केक आपस में साझा किए।

लंदन डिजाइन फेस्टिवल-2016 से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने के लिए शहर आए ब्रिटेन के वॉयलन वादक चार्ली सिएम ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया और वॉयलन भी बजाया।

पांच सितम्बर, 1366 में निर्मित यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवारों में से एक है, जिसकी लंबाई 25.1 किलोमीटर है। यह अब भी अच्छी अवस्था में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493