नाना पाटेकर मेरे प्रेरणास्रोत हैं : श्रुति शर्मा

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने बताया कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर उनके प्रेरणास्रोत हैं। वह उनके साथ फिल्म ‘वेडिंग एनिवर्सरी’ में काम कर चुकी हैं।

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने बताया कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर उनके प्रेरणास्रोत हैं। वह उनके साथ फिल्म ‘वेडिंग एनिवर्सरी’ में काम कर चुकी हैं।

श्रुति ने अपने बयान में कहा, “मुझे खुशी है कि उनके साथ काम का मौका मिला। वह सच्चे प्रेरणास्रोत हैं और मुझे एक कलाकार के रूप में उनसे प्रेरणा मिलती है।”

उन्हें फिल्म ‘नटसम्राट’ में नाना की भूमिका बेहद पसंद आई।

उन्होंने कहा, “मैं जब भी इसे देखती हूं, मैं यह देखकर दंग रह जाती हू कि नाना सर कितने महान कलाकार हैं।”

श्रुति ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नजर आएंगी इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ का प्रसारण 19 मार्च से होगा जो सात वर्षीया कुल्फी (आकृति शर्मा द्वारा अभिनीत) और हर स्थिति पर गीत बनाने की उसकी योग्यता पर आधारित है।

इसमें मोहित मलिक, अंजली आनंद, पल्लवी राव और मेहुल बुक जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493