मोदी ने नवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि और भारतीय नववर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि और भारतीय नववर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “देशभर में कई लोग ‘नए वर्ष’ की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। मैं उन सभी को शुभकमनाएं देता हूं। आपका वर्ष अद्भुत रहे।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “गुडी पड़वा पर महाराष्ट्र के मेरे भाईयों और बहनों को बधाई। मुझे आशा है कि आगामी वर्ष आपके सभी सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को भी बधाई दी।

उन्होंने लिखा, “मणिपुर के लोगों को साजिबू चीरौबा की बधाई। आने वाला वर्ष आप सभी के जीवन में शांति और समृद्धि लाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493