दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।”

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आद्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 64 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस और जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493