विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में ये बातें कहीं। रिपोर्ट में कहा गया था कि वियतनाम ने नान्शा द्वीप के पश्चिमी छोर पर स्थित एक चट्टान पर निकर्षण का काम शुरू कर दिया है।
लू ने कहा कि नान्शा द्वीप और इसके नजदीक स्थित जलाशयों पर चीन का निर्विवाद संप्रभुता है।
लू ने दक्षिण चीन सागर क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता कायम रखने के लिए सभी देशों से चीन के साथ मिलकर सहयोग करने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath