वोडाफोन ने किया अनलिमिटेड कॉलिंग का ऐलान

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन इंडिया ने दो नए पैक्स के लांच के साथ प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए अनलिमिटेड मुफ्त वॉइस कॉलिंग की घोषणा की है।

यह योजना 28 दिन की वैधता के साथ 2 जी, 3 जी और 4 जी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

इस योजना की घोषणा करते हुए वोडाफोन इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, “वोडाफोन में हम उपभोक्ताओं की कम्युनिकेशन संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सहज समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में हमने देश भर में नेशनल रोमिंग पर इनकमिंग मुफ्त कर दी है। हमारे लाखों उपभोक्ता अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ जी भर कर बातें कर सकते हैं और हमेशा उनसे जुड़े रह सकते हैं। हमारे 4 जी उपभोक्ता अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 1 जीबी तक मुफ्त डेटा का लाभ भी उठा सकते हैं।”

वोडाफोन ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं का अनुभव प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक प्रोद्यौगिकी से युक्त वोडाफोन सुपरनेट के निर्माण में पर्याप्त निवेश किया है। यह देशभर में अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से सुपर मोबाइल ब्रॉडबैंड एवं एचडी वॉइस गुणवत्ता का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493