नाबालिग छात्रा ने स्कूल में फांसी लगाकर खुदकुशी की

जानकारी के अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी ऊधम सिंह का एस.आर.एस. एकेडमी के नाम से स्कूल चलता है। ऊधम सिंह की 15 वर्षीय बेटी रानी यादव इस स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी।

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह ने बताया कि रात से गणेश पंडाल में किसी बात को लेकर वह क्षुब्ध थी। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से खाना लेकर स्कूल चली गयी थी। स्कूल में जाकर उसने कक्षा में पंखे से फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होते ही बेटी को पिता ने आनन-फानन में नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493