नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा एमएलसी गिरफ्तार

पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद के सदस्य टुन्ना पांडे को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पांडे को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया, “पांडे ने रविवार सुबह चलती ट्रेन में उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की और दुर्व्यवहार किया।”

उस समय पीड़िता और पांडे पूर्वाचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे।

गौरतलब है कि पांडे की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उन्हें बिहार में सीवान-गोपालगंज जिलों में शराब माफिया के नाम से भी जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493