नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला ग्राम प्रधान गिरफ्तार

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने व तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बुधवार दोपहर घर पर अकेली थी। इस बीच घर में घुसे ग्राम प्रधान अख्तर खां ने किशोरी के हाथ-पैर बांध कर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुन कर आए लोगों ने प्रधान को घर से भागते देखा। घर के अंदर किशोरी अस्त-व्यस्त हालत बेहोश पड़ी थी।

सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर धारा 323, 504 506, 376 452 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार देर शाम आरोपी प्रधान अख्तर खां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म का जघन्य मामले की जानकारी मिली है। प्रकरण में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित अख्तर खान के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा कई संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493