लंदन, 3 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम और संदरलैंड फुटबाल क्लब के लिए खेलने वाले फुटबाल खिलाड़ी एडम जानसन को 15 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डरहम पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, “हमने एक 27 साल के व्यक्ति को 16 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के संदेह पर गिरफ्तार किया है। वह पुलिस गिरफ्त में है और जांच अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।”
बाद में संदरलैंड क्लब ने बताया कि एडम को फिलहाल क्लब से निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
जानसन 2012 में मैनचेस्टर सिटी से अलग होकर एक करोड़ पाउंड में संदरलैंड से जुड़े थे। जानसन इंग्लैंड के लिए 12 मैच खेल चुके हैं और दो गोल भी दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath