नाम के भ्रम में यूपीएससी में खुद को सफल मान बैठा सुमित विश्वकर्मा

जबलपुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के परिणाम में नाम के भ्रम में मध्य प्रदेश के जबलपुर के सुमित विश्वकर्मा ने अपनी सफलता मान ली, जबकि वास्तव में यूपीएससी परीक्षा में 53वां स्थान बिहार के सुमित कुमार का है।

सुमित विश्वकर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, “शुक्रवार को यूपीएससी के नतीजे आए और शनिवार को मैंने परिणाम देखा। 53वें स्थान पर सुमित नाम नजर आया, लिहाजा मुझे लगा कि मेरा चयन हो गया है।”

सुमित ने बताया कि रविवार पूरे दिन मीडिया के लोग उसे घेरे रहे, वहीं सोमवार तक वह यही माने बैठे रहा कि उसी का चयन हुआ है। मगर सोमवार रात उसे पता चला कि सुमित नामक कोई अन्य परीक्षार्थी था, जिसे सफलता मिली है।

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता के बाद सुमित विश्वकर्मा को मुख्य परीक्षा में सफलता मिली थी। वह बताता है कि उसका 13 मार्च को साक्षात्कार भी हुआ था, इसलिए परिणाम आया तो उसने सुमित कुमार नाम को अपना नाम समझ बैठा।

सुमित विश्वकर्मा से बातचीत के आधार पर आईएएनएस ने भी उसकी सफलता की कहानी प्रकाशित की थी। सुमित विश्वकर्मा गरीब परिवार से है और मजदूरी करके पढ़ाई कर रहा है। उसने बीई, एमटेक कर रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493