नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को उप राष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्हें 2018 के लोकसभा कैलेंडर को लॉन्च करने का निमंत्रण दिया।
सूत्रों ने कहा कि कैलेंडर संसद के शिलालेखों की विशेष थीम पर आधारित है।
सूत्रों ने कहा कि नायडू, कैलेंडर लॉन्च पर आने के लिए राजी हो गए हैं। लॉन्च 28 दिसम्बर शाम को अंतर-संसदीय समूह की बैठक के बाद किया जाएगा।
संसद की मुख्य इमारत में शिलालेख संस्कृत, अरबी और फारसी में हैं।
dharmpath.com dharmpath