‘नारकोस’ के सहनिर्माता भारत में मास्टर-क्लास देंगे

मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी हिट अपराध श्रृंखला ‘नारकोस’ के सह-निर्माता क्रिस्टोफर ब्रेंकाटो एक मास्टर-क्लास को संबोधित करेंगे।

जियो प्लेटफॉर्म के लिए अभूतपूर्व शो बनाने की योजना के तहत सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिलम्स (आरकेएफ) ने ब्रेंकाटो को मूल श्रृंखलाओं के सृजन, लेखन और निर्देशन के लिए विशेष मास्टरक्लास का आयोजन करने हेतु उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित किया है।

उनकी भारत यात्रा के दौरान अमेरिका के शोरनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के राइटर्स गिल्ड की निदेशक कैरल एम. किस्र्चनर भी होंगी।

मास्टर-क्लास का आयोजन मुंबई में सोमवार को होगा। इसमें लेखकों, फिल्म निर्माताओं, उत्पादकों और शोरनर्स का एक समूह भी आमंत्रित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493