लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका कैमिला कैबेलो ने ‘एक महिला होने का सबसे अविश्वसनीय उदाहरण बनने के लिए’ अपनी मां का आभार जताया।
वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम ‘ के मुताबिक, गुरुवार रात को कैबेलो ‘बिलबोर्ड्स वीमेन इन म्यूजिक 2017 अवार्ड्स’ में ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट अवार्ड से नवाजी गईं, जहां उन्होंने सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल बनने के लिए अपनी मां सिनोए का आभार जताया।
कैबेलो ने पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान कहा, “मेरे इस मंच पर खड़ा होने, इस सभागार और इस देश में होने का कारण सिर्फ एक महिला है और वह मेरी मां हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “आज रात हम ‘ ‘वीमेन ऑफ द ईयर’ (वर्ष की महिला) का जश्न मना रहे हैं और मैं इस मौके पर अपने जीवन में मौजूद महिला को धन्यवाद देना चाहूंगी। मेरे पास..एक महिला होने के क्या मायने है उसका अविश्वसनीय उदाहरण है..यह मेरी मां के लिए है।”
dharmpath.com dharmpath