नारायणसामी होंगे पुडुचेरी के अगले मुख्यमंत्री

पुडुचेरी, 28 मई (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी को शनिवार को यहां कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया और वह इस केंद्र शासित प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर इस फैसले की घोषणा की।

कांग्रेस ने 16 मई को हुए मतदान में डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 15 सीटें और डीएमके को दो सीटें मिली हैं।

चूंकि यहां मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदार थे, लिहाजा मुख्यमंत्री चुनने में देरी हुई। मुख्यमंत्री के तीनों दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री वी. वैथिलिंगम, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ए. नमासिवायम और नारायणसामी शामिल थे।

इस दौरान फैसले में हो रही देरी को लेकर नामासिवायम के समर्थकों ने नारेबाजी और ईस्ट कोस्ट रोड पर बसों पर पथराव किया।

नारायणसामी पार्टी के महासचिव भी हैं, और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। अब वह किसी वर्तमान विधायक के इस्तीफा देने के बाद उसकी जगह से चुने जाएंगे।

ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) को आठ सीटें मिली हैं, जबकि एआईडीएमके को चार सीटें मिली हैं। इसके अलावा एक स्वतंत्र उम्मीदवार भी निर्वाचित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493