नारायण साईं की 2 अवैध संतानें होने के आरोप

इंदौर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। यौन शोषण मामले में जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला जानकी हरपलानी ने नारायण साईं की दो अवैध संतानें होने और उसके गुर्गो द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है। उसने इंदौर पुलिस को दिए एक लिखित शिकायत में ये आरोप लगाए हैं।

जानकी हरपलानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी नारायण साईं से 22 मई, 1997 को शादी हुई थी। उसका आरोप है कि आसाराम के इंदौर स्थित आश्रम में अनैतिक गतिविधियां चलती थीं, उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा-पीटा गया। इतना ही नहीं उसे पत्नी का दर्जा भी नहीं मिला।

अपने अधिवक्ता रोहित यादव के साथ शनिवार को खजराना थाने पहुंची जानकी ने संवाददाताओं को बताया कि आश्रम में भक्ति की जगह शोषण होता था। उसका आरोप है कि नारायण साईं के कई महिला साधिकाओं से अवैध संबंध हैं। नारायण साईं को दो महिलाओं से अवैध संतानें भी हैं। महिला का आरोप है कि उससे तलाक लिए बगैर ही नारायण ने अजमेर में दूसरी महिला से शादी कर ली।

जानकी का आरोप है कि उसे नारायण और ससुर आसाराम ने मिलकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं, दोनों के जेल में बंद होने के बाद अब उनके गुर्गे उसे धमकियां दे रहे हैं।

इस मामले में खजराना थाने के प्रभारी सी.बी. सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि जानकी ने नगर पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया था, उसी सिलसिले में वह थाने आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493