वाशिंगटन, 30 मई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्रायर ने पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्ष में जाने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर नासा के एक नए वृत्तचित्र में अपनी आवाज दी।
नासा के अंतरिक्ष यात्री एड व्हाइट अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री थे। वह तीन जून, 1965 को अंतरिक्ष में गए थे।
नासा एक जून को अभिनेता जॉन की आवाज वाला एक वृत्तचित्र दिखाएगा, जिसमें अंतरिक्ष में मानवों के काम करने के इतिहास और वहां मनुष्यों के भविष्य के बारे में बताया जाएगा।
‘सूट अप’ नामक यह वृत्तचित्र ‘नासा टेलीविजन’ पर प्रसारित होगा। इसे नासा की वेबसाइट और यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
इस वृत्तचित्र में नासा प्रशासक और अंतरिक्ष यात्री चार्ल्स बोल्डन, नासा के उप प्रशासक और स्पेससूट डिजाइनर डावा न्यूमैन, अन्य अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, तकनीशियन, प्रबंधकों और अंतरिज्ञ विज्ञान क्षेत्र के दिग्गजों के साक्षात्कार शामिल हैं।
वृत्तचित्र में ये सभी अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath