नासा का अगली पीढ़ी का अंतरिक्ष दूरबीन अब 2020 तक

वाशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मई 2020 तक अपना जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लांच करने का लक्ष्य रखा है।

काफी जटिल अंतरिक्ष वेधशाला के शेष कार्य के संबंध में आंतरिक आकलन के बाद नासा ने मंगलवार को अगली पीढ़ी के अंतरिक्ष दूरबीन को लांच करने के अपने लक्ष्य को एक साल बढ़ाने की घोषणा की।

अमेरिकी एजेंसी, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के कार्यवाहक प्रशासक रॉबर्ट लाइटफूट ने कहा, “वेब एजेंसी के साइंस मिशन डायरेक्टोरेट के लिए उच्च प्राथमिकता की परियोजना होने के साथ-साथ यह अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान की परियोजना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493