वोडाफोन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को देगी बढ़ावा

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। वोडाफोन इंडिया अपने 21 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के लिए नया डिजिटल अनुभव लेकर आई है और अपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहल के लांच के साथ जू-जू को नए निंजा अवतार में पेश किया है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वोडाफोन हमेशा से ‘हैप्पी टू हेल्प’ की अवधारणा के साथ उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करती रही है और कंपनी ‘हैप्पी टू हेल्प.इन अ क्लिक’ के नए दृष्टिकोण के साथ अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाओं का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।

कंपनी ने कहा कि हर क्रिकेट सीजन की तरह इस साल भी वोडाफोन बिग बैंग जू जू अभियान के साथ लौटा है। वोडाफोन इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विपणन) सिद्धार्थ बनर्जी ने कहा, “आधुनिक तकनीकों के साथ उपभोक्ताओं की व्यवहार और उम्मीदें बदल रहीं हैं। वोडाफोन में हम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा दे रहे हैं और अपनी हैप्पी टू हेल्प अवधारणा को 2018 के डिजिटल उपभोक्ता के लिए ‘हैप्पी टू हेल्प…इन अ क्लिक’ के रूप में लेकर आए हैं। इसके अलावा हम सबके पसंदीदा जू जू को भी हम नए निंजा अवतार में लेकर आए हैं..जो हमारी सेवाओं की तरह फुतीर्ले, चुस्त और कुशल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493