निआल ने गायक ऑली की तारीफ में काढ़े कसीदे

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। गायक निआल होरान ने गायक-गीतकार ऑली मर्स की ‘असाधारण परफॉर्मर’ कहते हुए तारीफ की। निआलल ने यहां ओ2 अरीन में ऑली के तीसरे संगीत कार्यक्रम में मौजूद थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, निआल(21) ने ऑली की तारीफ में अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “आज रात ओ2 में अपने जिगरी दोस्तों में से एक मिस्टर ऑली को देखने गया। वह असाधारण परफॉर्मर हैं। कमाल के शिल्पकार हैं।”

उन दोनों ने संगीत कार्यक्रम के बाद आयोजन स्थल की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। ओ2 दुनिया का पहला ऐसा आयोजन स्थल पर है, जिसमें नेपथ्य में स्थायी फीचर स्थापित है, जो विख्यात हस्तियों को सेल्फी लेने में मदद करता है।

ऑली ने भी नेपथ्य में निआल के साथ मौज मस्ती करते समय की एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अरीन में शो के बाद अभी भी निआल के साथ ओ2 में हूं। सुखद लम्हें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493