भारत में 22 मई को रिलीज होगी ‘पोल्टर्गाइस्ट’

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘पोल्टर्गाइस्ट’ 22 मई को भारतीय सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म 1982 में आई डरावनी फिल्म का 3डी रीमेक है और हिंदी संस्करण के साथ भारत में प्रदर्शित हो रही है।

एक बयान के अनुसार, “भारत में डरावनी फिल्मों के हिंदी संस्करण दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।”

‘पोल्टर्गाइस्ट’ भारत में 3डी और 2डी दोनों माध्यमों में प्रदर्शित हो रही है।

यह कहानी एक शहर के उपनगर में रहने वाले परिवार के बारे में है, जिस पर शैतानी ताकतें हमला करती हैं। जब ये शैतानी ताकतें सारी हदें पर कर परिवार के एक सदस्य पर हावी हो जाती हैं, तब परिवार एकजुट होकर उसे बचाने की कोशिश करता है।

फिल्म के निर्माता सैम रैमी और निर्देशक गिल केनन हैं। फिल्म में सैम रॉकवेल, रोजमेरी डेविट, जेरेड हैरिस, सैक्जन शैरबिनो, जेन एडम्स, केली कैटलेट और केóोडी क्लिमेंट्स ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493