Monday , 29 April 2024

Home » भारत » मध्य प्रदेश में पारा चढ़ने के आसार

मध्य प्रदेश में पारा चढ़ने के आसार

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और गर्म है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि की आशंका जताई है।

राज्य में पारा लगातार चढ़ रहा है। राज्य में शुक्रवार को सुबह से ही तेजी धूप है। गर्म हवाओं का दौर भी शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबकि, आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में इजाफा होने से गर्मी और बढ़ सकती है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर में 23.6 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री और जबलपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, इंदौर में 41.9 डिग्री, ग्वालियर में 43.9 डिग्री और जबलपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में पारा चढ़ने के आसार Reviewed by on . भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और गर्म है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तापम भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और गर्म है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तापम Rating:
scroll to top