मुझे मेकअप हमेशा से पसंद : सलमा हायेक

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक को हमेशा से मेकअप बहुत पसंद है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी सौंदर्य प्रसाधन श्रृंखला शुरू करने की प्रेरणा मिली, क्योंकि वह बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों से संतुष्ट नहीं थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, सलमा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मेकअप करने और अलग-अलग लुक अख्तियार करने का शौक था। उनका मानना है कि अपने कलात्मक स्वभाव के कारण वह प्रतिभाशाली हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से मेकअप करना पसंद था। मैं 14 साल की उम्र से मेकअप कर रही थी।”

उन्होंने बताया, “मैं पुराने दोस्तों और चचेरे भाई-बहनों का मेकअप किया करती थी। मुझे याद है कि वे विशेष अवसरों पर मेरे घर आते थे। मैं अपनी अभिनय की कक्षा में लड़कियों के मुख्य दृश्य से पहले उनका मेकअप किया करती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493