राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग की प्रमुख ली बिन ने देश के वार्षिक विधायी सत्र के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
2015 में चीन की आबादी 1.375 अरब दर्ज की गई।
ली ने कहा कि चीन का प्रति व्यक्ति आर्थिक उत्पादन औसत जीवन स्तर से कम रहा है।
उन्होंने कहा, “हमारे संसाधन हमारे विशाल आबादी को देखते हुए कम हैं। इनमें जब तक सुधार नहीं होता तब तक हम मौजूदा परिवार नियोजन नीति जारी रखेंगे।”
ली ने कहा, “नीति में पूरी तरह छूट देने का कोई को निश्चित समय नहीं है। यह सुधार व समायोजन न होने तक जारी रहेगी।”
चीन ने इस साल सभी विवाहित जोड़ों को दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दे दी।
दो बच्चा नीति लागू होने से चीन में हर साल और 30 लाख लाख बच्चे पैदा होंगे।
dharmpath.com dharmpath