महिलाओं के विकास के लिए केंद्र के प्रयास अटल : मोदी

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं के विकास के लिए उनकी सरकार के प्रयास दृढ़ हैं।

मोदी ने इस बारे में कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं की योग्यता को सलाम करता हूं और उनके द्वारा हमारे समाज में अपरिहार्य योगदान के लिए आभार जताता हूं। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा तक, हमारी सरकार के महिलाओं के नेतृत्व में विकास के प्रयास अटल हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के विकास में नारी शक्ति को योगदान देने में हमारे वित्तीय समावेशन के प्रयास, कौशल विकास के लिए की गई पहल और मुद्रा बैंक योगदान करेंगे। ”

पूरी दुनिया में आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493