बांदा, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में सोमवार की देर शाम बेची गई जमीन के रुपये बंटवारे को लेकर हुए मामूली विवाद में नशेड़ी बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी मंगलवार को बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक ने दी।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि मवई तालाब के पास सोमवार की देर शाम सुरेश (22) की उसके ही बड़े भाई दिनेश ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इस मामले में दिनेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम ²ष्टया पिता द्वारा बेची गई जमीन की रकम बंटवारे में विवाद की वजह हत्या किया जाना सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।
मृतक की मां कल्ली ने बताया कि घटना से पहले छोटा बेटा सुरेश रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था, तभी बड़ा बेटा दिनेश शराब के नशे में घर आ गया और विवाद बढ़ने पर दौड़ा कर उसे तमंचे से गोली मार दी।
dharmpath.com dharmpath